Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सलमान के घर में मचा घमासान, भाईजान बोलें- फौरन निकलो…

salman-khan_640x480_61463802995मुंबई : बिग बॉस 10 कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा ने जब से सीक्रेट रूम से वापसी की है, तभी से उनका एक अलग रूप ऑडियंस और घरवालों को देखने को मिला है, उन्होंने घर में तहलका मचा कर रखा दिया है। लेकिन आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में बिग बॉस के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। बिग बॉस हाउस से सलमान खान ने प्रियंका को घर से निकलने के लिए कह दिया है।

खबरों के मुताबिक, सलमान ने प्रियंका को घर से निकलने के लिए कहा है।

दरअसल प्रियंका ने इस हफ्ते घर के बाकी सदस्यों का जीना मुश्किल कर दिया था। वह सभी की निजी जिंदगी से जुड़े अपशब्द कहे। लोपामुद्रा और मनु पंजाबी के साथ बुरा बर्ताव और गाली-गलौज किया।

बिग बॉस 10 का घर बना अखाड़ा

प्रियंका के बर्ताव से घर के मेम्बर और सलमान  काफी नाराज थे। वीकेंड का वार में सलमान ने जब प्रियंका से इस बारे में बात की तो उन्होंने सलमान से मिसबिहेव किया और उनसे चीखने-चिल्लाने लगी। प्रियंका के इस तरह पेश आने की वजह से सलमान को भी गुस्सा आ गया, लेकिन सलमान ने खुद पर काबू करते हुए प्रियंका को घर से निकलने को कह दिया। सलमान की बात सुन गुस्से में प्रियंका भी वहां से चली जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.