Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

समाजवादी पार्टी में अब राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम के लिए जगह नहीं

mulayam-story-fb_647_012516103623समाजवादी पार्टी में चल रहे गृह युद्ध का असर अब आने वाले चुनाव के प्रचार में भी दिखने लगा है। राज्य सरकार के कैबिनेट से निकाले गए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के घर के बाहर लगे होर्डिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की तस्वीर को जगह नहीं दी गई है।

होर्डिंग में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बदले शिवपाल यादव और उनके बेटे आदित्‍य को जगह दी गई है। होर्डिंग एक पार्टी कार्यकर्ता ने लगाया है। दिलचस्प बात यह है कि होर्डिंग प्रदेश अध्‍यक्ष के घर के सामने लगा है। वह और उनके बेटे कई बार उसके सामने से होकर गुजरते रहे हैं।

दिवाली के मौके पर प्रो रामगोपाल यादव के बेटे और फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव का भी एक होर्डिंग सामने आया था। होर्डिंग में अखिलेश यादव की एक बड़ी सी फोटो लगी हुई थी और उनके समर्थन में नारा भी लिखा हुआ था। निवेदक खुद सांसद अक्षय यादव ही थे। इस तरह के होर्डिंग सैफई में भी लगे हैं। शायद इसीका जबाव शिवपाल के घर के सामने दिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.