Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

समाजवादी पार्टी, निशान और रिश्ते तीनों बच गएः आजम

नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि मेरे दोनों हाथों में लड्डू हैं। अखिलेश भी हमारे औऱ नेताजी भी हमारे। आज पार्टी, निशान और रिश्ते सभी बच गए। इसमें हमने पुल का काम किया। हमेशा इत्तेहाद की कोशिश की। सपा कार्यकर्ता पार्टी में चल रही कलह से परेशान थे। हमारी और आपकी दुआएं काम आईं, मामला सुलझ गया।17_01_2017-azam-khan

आज सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की सभा में आजम ने कहा कि हम पार्टी बनाने वालों में से हैं। जब तक दुनिया रहेगी समाजवादी सोच जिंदा रहेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हमें बहुत प्रिय हैं। नेताजी से भी रिश्ते अच्छे हैं। बोले, हमने अच्छे दिन दिए, लेकिन जिन लोगों ने इसका वादा किया था, वे तो क्षेत्र में नजर तक नहीं आते।

कहा कि हमने नवाबों से मेडिकल कालेज के लिए खासबाग मांगा था, लेकिन नहीं दिया। मेडिकल कालेज फिर भी बना और बहुत बड़ी जगह में खूबसूरत बना। बोले, यदि आप हिंदू मुसलमान कहोगे, तो हिंदुस्तान बचेगा, लेकिन हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान से हिंदुस्तान नहीं बचेगा। यह मुल्क नफरत से नहीं चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.