Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपा से निष्कासित मंत्री पवन पांडेय की वापसी, कुछ और भी फेरबदल

समाजवादी पार्टी में अब अनुशासनहीनता के आरोप में सपा से निष्कासित मंत्री पवन पांडेय की आज पार्टी में वापसी हो गयी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पवन पांडेय के अलावा सैफई इटावा के चंदगीराम की बहाली को पत्र भी जारी किया है। बता दें कि पवन पांडेय को अखिलेश का बेहद करीबी माना जाता है। सपा में जारी कलह में पांडेय खुलकर अखिलेश यादव के साथ थे।19_01_2017-akhilesh-chatanya

पवन पर एमएलसी आशु मलिक से मारपीट का आरोप लगा और इसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया था। इतना ही नही शिवपाल यादव ने अयोध्या विधान सभा सीट से उनका टिकट भी काट दिया था। भाजपा की अहम मानी जाने वाली अयोध्या सीट पर पांडेय ने 2012 में भाजपा के चार बार के विधायक रहे लल्लू सिंह को हराकर चौंका दिया था।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बरेली, सहारनपुर और महराजगंज के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक, शुभलेश यादव को बरेली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, इससे पहले वीरपाल यादव यहां के जिलाध्यक्ष थे। इसी तरह मजाहिर हसन मुखिया के स्थान पर जगपाल दास गुर्जर को सहारनपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यमुना यादव के स्थान पर राजेश यादव को महराजगंज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.