Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने नहीं की कांग्रेस सपा गठबंधन पर चर्चा

mulayam-story-647_101416060905लखनऊ : उत्तरप्रदेश में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के मध्य गठबंधन के कयास लगाए जा रहे थे मगर इन संभावनाओं को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने नकार दिया है। दरअसल एक समारोह में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा किसी प्रकार का कोई भी गठबंधन नहीं किया जा सकेगा। पार्टी अकेले ही निर्वाचन लड़ेगी। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया हैं उन्होंने इस मामले में सवाल करने वालों को कहा है कि यह वाजिब सवाल नहीं है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के प्रमुख शिवपाल यादव द्वारा सपा और कांग्रेस के गठबंधन के निर्णय की गेंद मुलायम सिंह यादव के पाले में फैंकी जा रही थी। इस मामले में सपा के 303 सीटों पर लड़ने तक की बात सामने आई। मगर इस मामले में पूर्ण विराम भी लगा दिया गया। दरअसल माना जा रहा था कि सपा के प्रमुख नेता अमर सिंह की कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर से करीबी है और ऐसे में दोनों दलों के बीच गठबंधन हो सकता है यदि गठबंधन होता है तो पार्टी को 300 से अधिक सीट मिल सकती है ऐसा सीएम अखिलेश का मानना था। मगर इस तरह के गठबंधन की संभावना पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने रोक लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.