Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपा ने एटा फैजाबाद और पीलीभीत के प्रत्याशियों का किया ऐलान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एटा, पीलीभीत, फैजाबाद लोकसभा से अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इसमें एटा से देवेन्द्र यादव, पीलीभीत से हेमराज वर्मा जो कि पूर्व राज्यमंत्री रह चुके हैं और फैजाबाद से आनंदसेन यादव को प्रत्याशी बनाया है। आनंदसेन यादव पूर्व सांसद मित्रसेन यादव के पुत्र हैं और वे मिल्कीपुर से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों का एलान किया था। आजमगढ़ से इस बार अखिलेश यादव खुद चुनाव मैदान में उतरें हैं, वहीं रामपुर से आजम खां को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि फिलहाल आजमगढ़ से मुलायम सिंह सांसद हैं।