Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपा के मंत्रि‍यों के पास इतना धन,अखिलेश खुद हैं टॉप पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार के 55 मंत्रियों में से 40 यानी 73 फीसदी मंत्री करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने शपथ-पत्र में अपनी कुल सम्पत्ति 8.84 करोड़ रुपये घोषित की थी।

akhilesh-yadhav

हरदोई के विधायक नितिन अग्रवाल ने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी अपने शपथ-पत्र में कुल संपत्ति 7.85 करोड़ रुपये घोषित की थी।

अखिलेश यादव के 33 मंत्रियों ने देनदारी घोषित की है
मंत्रियों में सबसे अमीर गाजीपुर के विधायक विजय कुमार मिश्र हैं, जिन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी नामांकन के साथ दाखिल शपथ-पत्र में अपनी सम्पत्ति 9.51 करोड़ रुपये घोषित की थी। उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) द्वारा प्रदेश सरकार के 56 में से 55 मंत्रियों के शपथ-पत्रों के विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है।

सबसे कम सम्पत्ति वाले मंत्रियों में अयोध्या से विधायक तेज नारायण हैं, जिन्होंने शपथ-पत्र में कुल सम्पत्ति 66,612 रुपये घोषित की थी। दूसरे स्थान पर तिर्वा कन्नौज के विधायक विजय बहादुर पाल हैं, जिन्होंने अपने शपथ-पत्र में अपनी कुल संपत्ति 18 लाख रुपये घोषित की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.