Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सत्तर वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला गिरफ्तार

देव श्रीवास्तव

लखीमपुर-खीरी।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक डा. शिवाशिम्पी चनप्पा ने बताया कि 11 जुलाई को नीमगांव थाना क्षेत्र के भूपतिपुर गांव निवासी 70 वर्षीय महिला दिन में घर से बकरी चराने गई थी। शाम को घर वापस न आने पर परिवारीजनों द्वारा तलाश की गई। अगले दिन सुबह छह बजे गांव के बाहर गन्ने के खेत में सावित्री देवी का शव पड़ा मिला। मृतका के पुत्र ओम प्रकाश के द्वारा पुलिस को सूचित करते हुए थाना नीमगांव पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
01(1)

आरोपी पर दर्ज हैं पहले से मुकदमे

पोस्टमार्टम के दुराचार की पुष्टि हुए। विवेचना करते हुए एसओ नीमगांव ने हत्याभियुक्त की सुरागरसी शुरू की। 15 जुलाई को रामरतन पुत्र बाबू रैदास निवासी भूपतिपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर मृतका के शरीर से लूटी गई नाक की कील व बिछुवे बरामद किए गए। अभियुक्त रामरतन शातिर किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा एकांत स्थान पर बकरी चराते समय वृद्धा को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर बलपूर्वक दुराचार करने के बाद वृद्धा द्वारा पहनी गई साड़ी को उसके गले में बांधकर हत्या कर दी गई। मृतका के पहनी गई नाक की कील, बिछुवे को लूट लिया। लूटे गए जेवरात को घटना स्थल के नजदीक गन्ने के खेत में छिपा दिया गया। अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त पर पूर्व में भी दो मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ नीमगांव संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सिकंद्राबाद उप निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, उप निरीक्षक सुरेश कुमार, कांस्टेबल ब्रजेश यादव, मनोज तिवारी, अंकुर चौधरी व सचिन कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.