Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

संदिग्ध परिस्थितियों में सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जहर खा कर दी जान

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।
  • नहर विभाग के दो कर्मचारियों के बीच हुई लड़ाई के बाद एक कर्मचारी ने जहर खा लिया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार की सुबह उसमें दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार वालों ने विभाग के एक बाबू की पिटाई के बाद मृतक द्वारा आत्महत्या की जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। 
  • जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र की चौकी शारदा नगर क्षेत्र में बने सिंचाई विभाग के दफ्तर में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिरजू (30) पुत्र सीताराम ने रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। उसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की सुबह करीब 8 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिरजू के भाई मांझी ने विभाग में काम करने वाले एक बाबू अनुप कुमार पर आरोप लगाया है कि 13 अक्टूबर की शाम बिरजू और अनूप के बीच लड़ाई हुई थी। जिससे बिरजू परेशान था और इसी के चलते उसने 14 तारीख की शाम को जहर खा लिया। वहीं अनूप कुमार ने बताया कि बिरजू शराबी प्रवृति का था। वह रोज शराब पीता था। 13 अक्टूबर को भी वह शराब पीकर घर के बाहर बवाल कर रहा था और इस दौरान बिरजू ने अनुप की पत्नी से भी बदसलूकी की। अनूप ने जिसका विरोधी किया तो बिरजू हाथापाई पर उतर आया। दोनों के बीच लड़ाई हुई, पास पड़ोसियों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। जिसके बाद बिरजू कहीं चला गया था। मामले पर चौकी प्रभारी शारदा नगर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है