Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

श्रद्धा कपूर,फरहान के हुनर की मुरीद हैं…

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों ‘रॉक ऑन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। श्रद्धा का कहना है कि वो फरहान की मल्टीटैलेंट क्वालिटी से बेहद प्रभावित हैं।

 

text-6893-farhanakhtarshraddhakapoor

श्रद्धा ने बताया ‘मैं भी उनकी प्रतिभा की कायल हूं। मगर इससे भी ज्यादा वो एक शानदार इंसान हैं। मुझे लगता है कि यह सबसे बड़ी बात है जो हर किसी में हम देखना चाहते हैं। वो अपने आसपास सभी लोगों को बेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।’

श्रद्धा ने कहा ‘यह करने के लिए बहुत बड़े दिल की जरूरत होती है। फरहान में वो बात है जो किसी को भी अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित कर सकती है। मुझे लगता है कि यह बात महत्वपूर्ण है जो किसी को भी अच्छा बनाती है।’

इस एक्ट्रेस को अंडे खरीदने के लिए उधार मांगने पड़े रुपए

आपको बता दें कि ‘रॉक ऑन 2’ का पहला भाग साल 2008 में रिलीज हुआ था। इस म्यूजिकल फिल्म का यह भाग भी सफल रहा था। फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई जैसे सितारों से सजी ये फिल्म सफल रही थी। इस बार फिल्म में श्रद्धा कपूर नए सदस्य के तौर पर नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.