Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शेखर सुमन ने ट्वीट कर अभिनेत्री को कहा-कोकीन एक्ट्रेस, लोगों ने समझा कंगना आैर …

अभिनेता शेखर सुl_Shekhar-And-Kangana-1488338634मन ने बिना किसी का नाम लिए एक अभिनेत्री को लेकर ट्वीट किया आैर लोगों ने ये ट्वीट कंगना रनौत के लिए किया मान लिया। शेखर सुमन ने अपने ट्वीट में ‘कोकीन एक्ट्रेस’ कहा। इसके बाद लोगों ने अनुमान लगा लिया कि अभिनेत्री कंगना रनौत हैं आैर फिर शुरू हुआ इसे लेकर ट्वीट का सिलसिला। आपको बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म ‘रंगून’ इस शुक्रवार को रिलीज हुर्इ है। इसे काफी ठंडी प्रतिक्रिया मिली है। 

शेखर सुमन ने ट्वीट किया, ‘एक कोकीन का सेवन करने वाली अभिनेत्री अपने नामौजूदा स्टारडम को ढो रही है। वह अपने मुंह के बल गिरी आैर देखिए कैसे? यह न्याय है।’ बस फिर क्या था लोगों को अंदाजा लगाने में देर नहीं लगी कि ये ट्वीट कंगना रनौत के लिए किया गया है। 

इसके बाद लोगों ने जमकर ट्वीट किए। शेखर सुमन ने उन्हें पेड ट्विटर करार देते हुए एक आैर ट्वीट किया आैर कहा कि वे बिना किसी वजह के एेसे सितारे के बचाव में आ गए हैं। लोगों ने शेखर सुमन को ट्रोल किया तो उन्हाेंने अपनी सफार्इ में एक आैर ट्वीट करते हुए कहा कि उनका ये ट्वीट किसी आैर के लिए था। 

हम आपको बता दें कि एक वक्त शेखर सुमन के बेटे अध्ययन की कंगना के साथ नजदीकियां रही हैं। अध्ययन ने कंगना पर रिलेशनशिप के दौरान गालियां देने आैर बदतमीजी करने के आरोप लगाए थे। साथ ही उन्हाेंने कंगना को एक ड्रग एडिक्ट बताया था। 

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.