Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शादी के लिए किशोरी को अगवा कर 3 हफ्ते तक किया दुष्कर्म

 गुजरात में मोरबी जिले के कोटदा न्यानी गांव में जबरदस्ती शादी करने के लिए पंद्रह वर्षीय एक किशोरी को अगवा कर तीन हफ्ते तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।rape_27_12_2016पुलिस ने मंगलवार को बताया कि किशोरी को नवंबर में अगवा किया गया था। दिसंबर के शुरू में वह आरोपियों के चंगुल से मुक्त हुई है।

वांकनेर थाने के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, नरेश सोलंकी (19) के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म, अपहरण व बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज किया गया है।

नरेश के परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ भी इन्हीं मामलों में केस दर्ज हुआ है। किशोरी के अपहरण का उद्देश्य नरेश के साथ उसकी जबरदस्ती शादी कराना था।

दोनों परिवार देवीपूजक वर्ग से हैं। किशोरी के परिवार के इन्कार करने के बाद अपहरण का षड्यंत्र रचा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 11 नवंबर को किशोरी का अपहरण किया।

उसे गांव से दो किमी दूर एक खेत में ले गए। वहां उसे आठ गुणा आठ के गड्ढे में डाला और ऊपर लकड़ी से ढक दिया। किसी तरह पीड़िता के पिता को इसकी भनक लगी, तब उसने चार दिसंबर को बेटी को मुक्त कराया।

किशोरी के अनुसार, 11 नवंबर की देर रात आठ लोगों ने उसका अपहरण किया। बाद में नरेश ने दुष्कर्म किया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.