Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शशिकला ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

_94244282_037708898-1चेन्नई : आखिरकार तमिलनाडु में जारी राजनीतिक गतिरोध ने एक मोड़ लेने के बाद अपने अंजाम तक पहुंचता नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एआईएडीएमके की महासचिव वी के शशिकला ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत कर दिया। शशिकला ने अपने पक्ष मेे अधिकांश विधायक होने का दावा किया और कहा कि वे बहुमत मे हैं। वे सरकार बना सकती हैं। इस बात की जानकारी पार्टी द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्विट कर दी गई।

राज्यपाल विद्यासागर राव से भेंट के दौरान शशिकला ने पार्टी के विधायकों से से मिला समर्थन-पत्र प्रस्तुत किया। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के राज्यपाल मुंबई गए थे लेकिन गुरूवार को उनके चेन्नई पहुंचने पर पन्नीरसेल्वम ने उनसे भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को सारे हालातों की जानकारी दी। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें किसी तरह का आश्वासन नहीं दिया।

इसके बाद शशिकला ने राज्यपाल से भेंट की। उन्होंने सरकार बनाने का दावा सामने रखा। राज्यपाल से मिलने से पहले शशिकला जया मोमोरियल पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को याद कर उनकी आंखें नम हो गईं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ट्विट कर लिखा है कि राज्यपाल पन्नीरसेल्वम को बहुमत सिद्ध करने के लिए 5 दिन मिलते हैं तो ऐसे में राजनीति गर्माने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.