Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शबाना आजमी की फिल्म ‘द ब्लैक प्रिंस’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

pcशबाना आजमी स्टारर फिल्म ‘द ब्लैक प्रिंस’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म की कहानी पंजाब के आखिरी शासक महाराजा दुलीप सिंह पर आधारित है। इसमें उनके राज्य को वापस पाने के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया गया है।

दुलीप सिंह महाराजा रंजीत सिंह के सबसे छोटे पुत्र थे। इन्हें इतिहास में ‘ब्लैक प्रिंस’ के नाम से जाना जाता है।

इसकी कहानी कवि राज ने लिखी है और इन्होंने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इसमें शबाना आजमी, सतिंदर सतराज, अमांदा रूट, रूप मेगन, सोफी स्टीफेंस आदि अहम रोल में नजर आएंगे।

इस फिल्म को हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में रिलीज किया जाएगा। ये 21 जुलाई को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.