Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शकरकंद में भरा पड़ा है सेहत का खजाना, जानिए सर्दी में इसके सेवन के फायदे

सर्द मौसम में शकरकंद को भूनकर खाने का भी अपना ही मजा है। इस कंद में जितनी  मिठास है, उतनी ही ऊर्जा भी भरी है। यह आपके शरीर को ऊर्जावान बनाने में सहायक होता है। पोषक तत्वों के लिहाज से यह अन्य कंदों से आगे है। इसका सेवन करने के कई फायदे हैं। 

l_sweet-potatoes-1483344360

शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है। वहीं सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इसमें न के बराबर रहती है। इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण भरपूर पाए जाते हैं यानी इसमें भरपूर सेहत का खजाना है। साथ ही यह खाने से आपके शरीर में न फैट बढ़ता है और न ही आपको मोटा होने का डर सताता है।शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-6 पाया जाता है, जो शरीर में होमोसिस्टीन अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है। गौरतलब है कि इस अमीनो एसिड की मात्रा बढऩे पर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।सर्दियों में शरीर को ज्यादा से ज्यादा विटामिन डी की जरूरत होती है। शकरकंद विटामिन डी का एक बहुत अच्छा सोर्स है। यह विटामिन दांतों, हड्डियों, त्वचा और नसों की ग्रोथ व मजबूती के लिए जरूरी तत्व होता है।जिन लोगों में खून की कमी हो उन्हें यह जरूर खाना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता। शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है।

यह डायबिटीज रोकने में भी सहायक होता है। शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन बी-6 डायबिटिक हार्ट डिजीज को रोकने में मददगार होता है।शकरकंद विटामिन- ए का बहुत अच्छा माध्यम है। इसके सेवन से शरीर की 90 प्रतिशत तक विटामिन- ए की पूर्ति हो जाती है।शकरकंद पोटैशियम का एक बहुत अच्छा स्रोत है। यह नर्वस सिस्टम की सक्रियता को सही बनाए रखने के लिए आवश्यक है। साथ ही किडनी को भी स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.