Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘वैलवेट बिकनी’ का तेजी से बढ़ रहा है ट्रेंड, कई सेलिब्रिटीज ने किया ट्राई

दुनियाभर में आजकल बिकनी का नया ट्रेंड चल रहा है। दरअसल हम वैलवेट बिकनी की बात कर रहे हैं। वैलवेट बिकनी आजकल सेलीब्रिटीज की पहली पसंद बनी हुई है।tyu_1484377104

कई कंपनियां आजकल बिकनी के इस नए अवतार को बनाने में जुटी हुई हैं। SKAYA नाम की कंपनी जिसे न्यूयॉर्क की मॉडल Olesya Senchenko ने बनाया था। आजकल कई डिजाइन्स और कलर्स में इस तरह की बिकनी बना रही है। 

इस बिकनी को नाइलॉन और लिक्रा को मिलाकर बनाया जाता है। सर्दियों में कपड़े जल्दी नहीं सूखते लेकिन वैलवेट  से बने हुए कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।

काइली जेनर का आप ये बिकनी अंदाज देख कर कह सकते हैं कि अब सेलिब्रिटीज भी बिकनी के इस जादू से अछूते नहीं रह गए हैं। काइली ने इसे न्यू ईयर सेलीब्रेशन के दौरान पहना था और इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

इस बिकनी के साथ वैलवेट स्वीमवियर्स का भी चलन तेजी से बढ़ रहा है। फैशन और कंफर्ट दोनों के लिहाज से वैलवेट बिकनी और स्विमवियर बेस्ट है।
 
 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.