Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विशाल मेले का आयोजन

मोहम्मदी-खीरी।
गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में बाबा पशुपतिनाथ आश्रम गोमती तट, इमलिया घाट पर विशाल मेला का आयोजन हुआ। बाबा पशुपतिनाथ सेवा संस्थान के तत्वाधान में गोमती सरंक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने सभी से गोमती को साफ -रखने और सरंक्षण करने की अपील की। संस्था सचिव राजनारायण दीक्षित ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मनोज वर्मा, सौरभ गुप्ता, आनंद गुप्ता, बृजबिहारी  लाल व मुरारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन पर्यावरण प्रेमी शचींद्र दीक्षित ने किया।
03

Leave a Reply

Your email address will not be published.