Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

संवाददाता लखीमपुर-खीरी। 
कोतवाली सदर क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ ससुर व पति द्वारा हैवानियत किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। ससुर ने जहां पति की गैरमौजूदगी में विवाहिता की इज्जत लूट ली। वहीं आपबीती बताने पर पति बजाए मदद करने उल्टे विवाहिता को ही मार डालने की नीयत से चाकू लेकर हमला कर दिया। पति व ससुर से जान का खतरा भांप कर विवाहिता ने पिता को बुलाया। पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचा और आरोपी ससुर व पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
   
         जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी राजबीर कौर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति कुलदीप सिंह ड्राइवर है। वह अक्सर काम के चलते बाहर रहता है। ससुर दयाल सिंह नशाखोर है। राजबीर का आरोप है कि उसका ससुर काफी समय से उस पर बुरी नीयत रखता था। कई बार उसने दुष्कर्म का प्रयास भी किया। आखिरकार उसने तमंचे की नोक पर उसे जान से मार डालने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। जब पति कुलदीप घर आया तो उसने सुबह करीब 10:30 बजे अपने पति से ससुर द्वारा किए गए कृत्य से अवगत कराया। उसे उम्मीद थी कि पति उसकी मदद करेगा। लेकिन पति ने भी दूसरा रुख अख्तियार कर लिया। उसने पिता पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया। इतना ही नहीं पति ने मारने की नीयत से चाकू उठा लिया और उस पर वार शुरू कर दिए। राजबीर ने बताया कि उसने किसी तरह पति का हाथ पकड़ा और चाकू छीन लिया। तब से पति लगातार उसे मार डालने की धमकी देता रहा। 
जब राजबीर को लगा कि पति उसे मार डालेगा तो उसने अपने पिता नवतेज सिंह निवासी सितारगंज जिला उद्धमसिंहनगर उत्तराखंड को सारा मामला बताया। बेटी की जान पर खतरा भांप पिता उसकी ससुराल पहुंचा और उसे वहां से निकालकर कोतवाली सदर लेकर आया। यहां बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुर व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.