Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विराट ने ट्वीट कर की धोनी की तारीफ, बोले- वह सालों से….

04टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को हैदराबाद में खेली गई महेंद्र सिंह धोनी की ताबड़तोड़ पारी की तारीफ की है। रॉयल पुणे सुपरजायंट की जीत के बाद कोहली ने ट्वीट कर कहा कि इस मैच में धोनी ने वही किया जो वह सालों से करते आ रहे हैं। क्या शानदार पारी खेली उन्होंने, देखकर मजा आ गया।   
आपको बता दें कि अभी तक पूर्व कप्तान धोनी की फॉर्म पुणे के लिए चिंता का सबब बनी हुई थी। वह अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। उन्होंने इसके पहले के 5 मैचों में कुल 61 रन ही बनाए थे। अभी तक मैचों में 28 उनका सर्वाधिक स्कोर था। धोनी अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं कर पा रहे थे। दुनिया के बेहतरीन फिनिशर कहे जाने वाले धोनी पूर्व टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए हमेशा प्रमुख बल्लेबाज रहे हैं। और उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली गई पारी ऐसा सिद्ध भी कर दिखाया।

उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में 61 रन की शानदार नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। धोनी की इस पारी के मायने इसलिए भी बढ़ जाते हैं क्योंकि इसके पहले के मैचों में वह अपनी अच्छी फॉर्म न होने की वजह से आलोचना का शिकार हो रहे थे। लेकिन हैदराबाद में खेली गई पारी से उन्होंने आलोचकों के मुंह में ताला जड़ दिया। उन्होंने आखिरी गेंद जब टीम को जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी तब चौका जड़ के पुणे को जीत दिला दी। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.