Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विनोद खन्ना की मौत की अफवाह पर बेटे अक्षय ने कहा ये….

मुंबईबॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना की तबीयत बिगड़ने के कारण मुंबई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया। विनोद खन्ना के शरीर में पानी की कमी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। बीते गुरुवार विनोद खन्ना की एक फोटो मीडिया में वायरल हुई थी, जिसमें उनकी गिरती हुई सेहत साफ नजर आ रही थी। इसी बीच उनकी मौत की अफवाह भी सामने आई। लेकिन अब विनोद के बड़े बेटे अक्षय खन्ना ने कहा है कि वे ठीक हैं और उनपर दवाइयों का असर हो रहा है। 

2017_4image_16_41_141980318vinod1-ll

बता दें कि जब विनोद की फोटो मीडिया में वायरल हुई तो उनके छोटे बेटे साक्षी ने कहा था कि उनकी फैमिली इस मामले में ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करेगी। पिछले दिनों जब विनोद खन्ना की मौत की अफवाह उड़ी तो मेघालय भारतीय जनता पार्टी ने इसे सही मान लिया और उनके शोक में एक सभा भी बुला ली। लेकिन जब उन्हें सच्चाई पता चली तो उन्होंने गलती मानते हुए माफी मांग ली। मेघालय भाजपा के महासचिव डेविड डेविड खरसाती ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, “गलती से हमने दो मिनट का मौन रख लिया था, इसके लिए हम माफी मांगते हैं और विनोद खन्ना की लंबी उम्र की कामना करते हैं।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published.