Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विदेशी सरकारों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रहीं हैं देश की नीतियां: धनंजय

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी। 

भारतीय राजनीति में 2014 में जो बदलाव आया था, वर्तमान में उसकी कलई पूरी तरीके से खुल चुकी है। नौजवानों, किसानों व मजदूरों ने भाजपा को हटाने का संकल्प ले लिया है। प्रदेश व देश में महंगाई बढ़ती जा रही है, जिससे जनता बेहाल है। विभागों में बजट नही है, गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे किसानों के परिवारों में शादियां रुक गई है, बैंकों से आरसी कट रही है। कुल मिलाकर भाजपा सरकार फेल साबित हो रही है। यह बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव धनंजय उपाध्याय ने शुक्रवार को लोहिया भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।

महंगाई बढ़ती जा रही है, जिससे जनता बेहाल है- धनंजय 

पाकिस्तान से चीनी आयात कर स्थानीय गन्ना किसानों की कमर तोड़ी जा रही है
– धनंजय 
  • धनंजय उपाध्याय ने बताया कि हाल ही में पलिया से विजयी हुई जिला पंचायत सदस्य मन्नो सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में वे शामिल होने आए थे। उन्होंने बताया कि चाहे गन्ना भुगतान का मामला हो या फिर नोटबंदी का हर मुद्दे पर सरकार विफल रही है। अब भाजपा सरकार अमेरिका परस्ती पर उतर आई है।
  • आज हमारे देश की नीतियां विदेशी सरकारों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रहे हैं। पाकिस्तान से चीनी आयात कर स्थानीय गन्ना किसानों की कमर तोड़ी जा रही है। इस बात को प्रदेश ही नहीं देश का किसान भी अब समझ चुका है। उन्होंने प्रदेश में बनी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा ने कहा था कि डबल इंजन की सरकार बनाओ तो 15 दिन में भुगतान दे देंगे।
  • आखिरकार मिलों द्वारा गन्ना किसानों को आज भी भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से किसान परेशान है, इसका जिम्मेदार आखिर कौन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को दो वर्ष पूरे होने को है, लेकिन पूरे प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं।
  • औद्योगिक विकास के मामले में प्रदेश को डिफेंस कॉरिडोर बनाने के नाम पर उद्योगपतियों को महंगी जमीन सस्ते दामों पर बेची जा रही हैं। सवाल उठाया कि जैसे राफेल डील कर करोड़ों-अरबों का फायदा विदेशी सरकारों को पहुंचाया गया, वैसे ही प्रदेश में भी जमीन बेचकर उद्योगपतियों को फायदा दिया जा रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, जबकि समाजवादी सरकार ने 2012 में जो वादे किए थे उन्हें शत् प्रतिशत पूरा किया था। कहा कि हमारी सरकार में लाखों लोगों को रोजगार मिला था, लाखों नौजवानों की भर्तियां की गई थी।
  • उपाध्याय ने कहा कि विगत एक वर्ष में रसोई गैस में 250 रूपए, डीजल व पेट्रोल पर 10 रूपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। केंद्र सरकार झूठे आंकड़े पेश कर देश को प्रगति की राह पर बता रही है। रुपए का मूल्य गिरता जा रहा है, निर्यात में भी भारी गिरावट आई है, ऐसे में देश कैसे तरक्की कर सकता है।
  • उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर सैकड़ों नौजवानों का एनकाउंटर कर दिया गया। फिर भी कानून व्यवस्था का क्या हाल है यह किसी से छिपा नहीं है। सरकार सभी मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। इस दौरान उनके साथ जिला महासचिव नरेश यादव, मुन्ना यादव, अभय प्रताप सिंह व सन्दीप वर्मा सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।

Attachments area