Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

BSE Sensex_7_1_0_0_0_0_0_2_0_1_0_0_0वित्तीय वर्ष 2016-17 के आखिरी दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। नए वित्तीय वर्ष में नई संभावनाएं तलाश रहे बाजार का रूख पुराने साले के अंतिम दिन कुछ खास न रहने का संकेत दे रहा है। कई चीजों के लिए आज आखिरी दिन है, ऐसे में मार्केट गिरावट के साथ ही खुला।
  
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 14 अंको की गिरावट के बाद 29,633 के स्तर पर खुला। वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी 15 अंको की गिरावट दर्ज की हई। निफ्टी 9,158 अंक पर खुला।

शेयर बाजार की गिरावट का असर रुपये पर भी देखने को मिला। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसा गिरकर 64.84 के स्तर पर खुला है। गुरुवार को जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 29647 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में 9173 पर बंद हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.