Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विजय माल्या के साथ घटी बड़ी घटना, मुंह दिखाने लायक नहीं रहा कर्जा किंग

people-vijay-mallya_660_031015073405 विजय माल्या के ट्विटर अकाउंट को हैक करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को उनके अकाउंट से कई पर्सनल जानकारी दी गई। हैकर ग्रुप ने कुछ लिंक देकर दावा किया कि इनसे माल्या की प्राइवेट प्रॉपर्टी, बिजनेस और पासपोर्ट की जानकारी ली जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह वही ग्रुप है, जिसने कुछ दिन पहले राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट हैक किया था। 

 उधर, विजय माल्या ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।  विजय माल्या ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया- मेरा अकाउंट लीजियन नाम के हैकर्स ने हैक किया है। वह मेरे नाम से ट्वीट कर रहा है। इसे इग्नोर कीजिए। मैं जल्द इसे ठीक कर दूंगा। इस ग्रुप ने मेरा ईमेल अकाउंट हैक किया और मुझे ब्लैकमेल किया। हैकर्स ने माल्या के विदेशी ऐड्रेस, ई-मेल, पासवर्ड और फोन नंबर देकर दावा किया है कि ये माल्या के हैं। इसके अलावा और भी कई जानकारी दी गईं।
इस ग्रुप ने शुक्रवार को माल्या के अकाउंट से 10 से ज्यादा ट्वीट किए। एक ट्वीट में कहा, “हम इस जालसाज और अपराधी के बारे में आपको अगले कुछ हफ्तों में और जानकारी देंगे। एक दूसरे ट्वीट में माल्या के ईमेल, ट्विटर, स्काइप और यू-ट्यूब के अकाउंट्स और उनके यूजरनेम और पासवर्ड तक की जानकारी दी गई। एक और ट्वीट में हैकर्स ने माल्या के यूके रेजीडेंसी परमिट की फोटो शेयर की है। इसमें पूछा है कि माल्या को परमिट कैसे मिला?
भारत से फरार हैं माल्या
विजय माल्या पर कई बैंकों के करीब नौ हजार करोड़ रुपए बकाया हैं। माल्या 3 मार्च को देश छोड़कर ब्रिटेन चले गए। माल्या राज्यसभा के सांसद थे। विदेश जाने से एक दिन पहले तक वो संसद की कार्यवाही में शामिल हुए थे। ब्रिटेन फरार होने के बाद उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। दो अलग-अलग कोर्ट ने माल्या को कर्ज नहीं चुकाने के मामले में भगोड़ा घोषित किया है। इसी ग्रुप ने किया था राहुल और कांग्रेस पार्टी का अकाउंट हैक लीजन नाम के हैकर्स ग्रुप ने 1 दिसंबर को राहुल गांधी का वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट हैक किया और लगातार ट्वीट किए थे। शुरुआती 40 मिनट में कम से कम 10 आपत्तिजनक ट्वीट देखे गए। उनके ऑफिशियल अकाउंट के नाम ‘ऑफिस ऑफ राहुल गांधी’ का नाम बदलकर ‘ऑफिस ऑफ रिटार्ड गांधी’ कर दिया गया। कांग्रेस की ओर से इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस सायबर सेल में की गई।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.