Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वाराणसी में महिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय की नृशंस हत्या

वाराणसी में कल देर रात महिला अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में एक वार्ड ब्वाय की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वार्ड ब्वाय का सिर बुरी तरह से कुचल दिया था। माना जा रहा है लूट के इरादे से घुसे लोगों ने उसकी हत्या की है।21_01_2017-21-01-2017--

महिला अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में आज सुबह 32 वर्षीय वार्ड ब्वाय जंग बहादुर का शव मिला। माना जा रहा है कि सिर कूंचकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस को आशंका है कि लूट की नीयत से कल रात हत्या की गई है। जंग बहादुर के परिवार के लोग शादी में गए थे। घटनास्थल पर शराब की बोतल के साथ सिगरेट और खाने का सामान बिखरा था। घर में काफी समाना चोरी भी हो गया है।

मृतक जंगबहादुर की मां पुष्पा देवी महिला अस्पताल में ही लम्बे समय से मातृका के पद पर कार्यरत थीं। कोर्ट के आदेश पर आरक्षण खत्म होने पर डिमोट होने सिस्टर के पद पर काम कर रही थी। जहां हत्या हुई है वह महिला अस्पताल के नर्स हास्टल के पास डॉक्टर्स क्वार्टर है। जिसमें मृतक का जीजा तथा महिला अस्पताल के फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह रहते हैं, उनकी पत्नी जो महिला में ही है, जबकि जगंबहादुर की मौसी पुरुष अस्पताल में सिस्टर है।

कल महिला अस्पताल की स्टाफ विजय लक्ष्मी के यहाँ शादी होने पर मौसी व मौसा व मृतक के परिवार के लोग उसी में भाग लेने गये थे। उनके देर रात लौटने पर घटना की जानकारी हुई। मृतक के सिर पर गम्भीर चोट के निशान थे। शरीर के पीछे का हिस्सा बुरी तरह झुलसा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.