Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लड़कों की पहली पसंद “बुरी लड़कियां” क्यों बनती हैं?

अगर आप अक्खड़ और आत्मनिर्भर स्वभाव की महिला हैं तो आपको क्या लगता है कि आपके इस स्वभाव की वजह से आपके हाथ कोई अच्छा लड़का नहीं लगेगा? घबराइए नहीं क्योंकि यह सिर्फ आपके आत्मविश्वास को कम करने का एक बहाना है। असल में सच वो है जो इससे ठीक उलट है। आधुनिक युग ने पुरुषों की मानसिकता को पलटकर रख दिया है।

सर्वेक्षण यह बताते हैं कि लड़कियां जितनी जटिल होती हैं उन्हें उतना ही बेहतर हसबैंड मिलता है। और तो और पहले जिन लड़कियों को ‘बुरी’ माना जाता था, उन्हें सबसे अच्छे लड़के पसंद करने लगे हैं। इन बातों से आपकी वो दोस्त जरूर परेशान हो जाएंगी जो खुद के आज्ञाकारी स्वभाव की वजह से मानती आई हैं कि उन्हें तो अच्छा लड़का ही मिलेगा।

जानिए अगर आपका स्वभाव अक्खड़ हैं तो आपको कोई अच्छा लड़का कैसे मिल सकता है और आप सुलझे हुए स्वभाव की हैं तो आपको बेस्ट हसबैंड मिलने की संभावना कम क्यों है? हम आपको बताते हैं कि क्या चाहत है आज के युवकों की।girl_02_11_2016

आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर

आज के दौर में आत्मविश्वास से लबरेज और महत्वाकांक्षी स्त्री हर उस लड़के की पसंद है जो खुद अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता है। शायद यही वजह है कि अधिकांश पुरुष ऐसी स्त्री की खोज करते हैं जो उन पर निर्भर होकर ना रहे। उसके अपने कुछ सपने हों, अपनी कुछ इच्छाएं हों और वह उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करना जानती हो।

बोरिंग लाइफ

अगर आप हमेशा दूसरों के बारे में सोचती हैं या फिर हर किसी से बहुत अच्छा व्यवहार करती हैं तो शायद आज के समय में यह आपकी खामी साबित हो। एक समय के बाद आपके साथी के लिए यह बात बोरिंग साबित होगी।

अपने-अपने हित

आज महिला-पुरुष एक ही तरह की शिक्षा ग्रहण करते हैं। कार्य करते हैं इसीलिए दोनों के अपने-अपने हित भी हैं। बढ़ती महंगाई के इस दौर में परिवार के अच्छे पालन के लिए दोनों का कार्य करना जरूरी भी है।

महत्वाकांक्षी

अगर आप ऐसी स्त्री हैं जिसके लिए अपना कॅरियर, लाइफ की बहुत बड़ी प्राथमिकता है, तो समझ लीजिए आपको जीवनसाथी के रूप में एक सपोर्टिव और बेहतर इंसान मिल सकता है। लेकिन अगर आपका उदेश्य शादी के बाद जॉब छोड़कर सिर्फ गृहस्थी पर ध्यान देना ही है तो हो सकता है आपको ऐसा हसबैंड न मिले।

स्पेस की जरूरत

आज के दौर में हर व्यक्ति को अपने स्पेस की जरूरत है, हर समय सवाल-जवाब और टोकने की आदत आपके साथी क्या किसी को भी आपसे दूर कर सकती है, क्योंकि आपके साथी को भी तो अपने लिए कुछ टाइम चाहिए।

लाइफ का सवाल

कभी-कभार अपनी लाइफ को लेकर गंभीर और साथ ही अपने में मस्त रहना एक जरूरत बन जाती है। लेकिन अगर आप अपने अलावा हर किसी को लेकर गंभीर हैं, अपने अलावा सभी की जरूरतों का ध्यान रखती हैं तो आपको नहीं लगता कि ये आउटडेटेड है?

पारदर्शिता

अपने साथी के लिए आपको पारदर्शी होना पड़ता है, लेकिन इसकी सीमा क्या है यह भी निर्धारित कर लेना चाहिए। आप अपनी हर बात, हर प्लान अपने साथी के सामने रख देती हैं तो यह दर्शाता है कि आप खुद को उनके बिना अधूरा मानती हैं। आपकी ओर से उन पर अपेक्षाओं का बोझ बढ़ता ही जाता है तो यह सही नहीं है।

बेहतर पुरुष

एक अच्छा इंसान कभी ये नहीं चाहेगा कि उसकी पत्नी हर समय उसकी आज्ञा मिलने का इन्तजार करती रहे या उसके ‘ना’ कहने पर अपने कामों को टालती जाए। वह आपको पूरा स्पेस देगा, आपकी जरूरत को समझकर किसी भी प्रकार की रोक-टोक से खुद को अलग रखेगा। लेकिन यह तभी होगा जब आप खुद को इसके लिए तैयार कर पाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.