Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लड़के ने वायरल कर दीं लड़की की न्यूड फोटो

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।

एक लड़का और लड़की की आंखें चार हो गईं। वह मिलने लगे। फोन पर बातें करने लगे। अचानक एक दिन प्रेमी ने अजीब ख्वाहिश रख दी। लड़की से अपनी नग्न तस्वीरें भेजने को कहा। पहले तो लड़की इंकार करती रही। पर आखिरकार अपने प्रेमी की खुशी के लिए उसकी मांग पूरी करने को राजी हो गई। उसने एक के बाद एक अपनी कई श्नैकेड्य तस्वीरें भेजीं। लड़के ने सभी फोटो को मोबाइल में सेव कर लिया। कुछ महीने बाद दोनों में झगड़ा हो गया। जब ब्रेकअप की नौबत आई तो लड़के ने लड़की को बदनाम करने की नीयत से उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। खुलासे के बाद लड़की पक्ष कुछ भी करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। वहीं पुलिस भी किसी तरह मामले को दबाने में जुटी हुई है।
  खीरी थाना क्षेत्र के एक कस्बे में एक लड़की का प्रेम प्रसंग वहीं के एक लड़के से हो गया। दोनों ने मिलना शुरू कर दिया। यही नहीं घर से दोनों में फोन पर बातें हुआ करती थीं। अचानक लड़के के मन में कुछ खेल चलने लगा। फोन पर एक दिन उसने लड़की से अजीब ख्वाहिश कर दी। उसने लड़की से उसकी नैकेड फोटो उसके व्हाट्सअप पर डालने को कहा। यह सुनकर लड़की पहले तो अपनी इज्जत आबरू की दुहाई देकर मना करती रही। लेकिन जब लड़के ने फोटो को देखकर डिलीट करने और कोई उसका दुुरुपयोग न करने का वादा किया तब लड़की उसकी खुशी के लिए नैकेड फोटो भेजने को राजी हो गई। उसने कई न्यूड फोटो लड़के को भेज दिए।
  कुछ दिन बाद लड़की की लड़के से किसी बात को लेकर लड़के से अनबन हो गई। लड़की को सबक सिखाने और उसे बदनाम करने की नीयत से लड़के  ने उसके द्वारा भेजी गई कई फोटो को व्हाट्सअप के ग्रुप पर पोस्ट कर दिया। इस व्हाट्सअप ग्रुप पर कस्बे के कई लोग जुड़े थे। जब उन्होंने फोटो देखी तो इस पर आपत्ति शुरू कर दी। वहीं मामला परिजनों तक गया तो उन्होंने बदनामी के डर से कहीं जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। इसका फायदा उठाकर क्षेत्रीय पुलिस लड़के के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है। क्षेत्रवासियों ने मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.