Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव परिणाम:इस पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने चेहरे के दम पर पायी अनोखी सफलता

लखनऊ|

जहां आज पूरे देश मे बीजेपी अपने जीत का जश्न मना रही है तो बाकी अन्य पार्टियां अपनी सीटें न जीतने पर मायूस हैं लवकिं इन सबके बीच एक ऐसी भी राजनीतिक पार्टी है जो अपने पहली बार के प्रदर्शन से काफी ख़ुश है।

आपको बता दें चुनाव लड़ने के लिए जहां पार्टियां अपने सिम्बल से जानी जाती हैं वहीं राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी अपने नए प्रयोग के लिए जानी जाती है। इस पार्टी ने अपने लिए चुनाव आयोग से किसी भी सिम्बल की मांग न करके सीधे प्रत्याशी के चेहरे पर चुनाव लड़ने की तैयारी की और इन बार 2019 के चुनाव में पूरे देश में आठ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे और सभी प्रत्याशियों ने इस नए प्रयोग में अच्छी सफलता हासिल की।

जानिए किसको मिले कितने वोट

1- कालू राम – जालोर (राजस्थान) – 12,283 वोट
2- सुरेन्द्र राम – गोपालगंज (बिहार) – 13,807 वोट
3- नागेंद्र सिंह – मुजफ्फरपुर (बिहार) – 3,190 वोट
4- हंस कुमार – गुड़गांव (हरियाणा) – 1,868 वोट
5- विष्णु कान्त शर्मा – ग्वालियर (म.प्र.) – 1,113 वोट
6- अनिल कुमार – चांदनी चौक (दिल्ली) – 1,426 वोट
7- वीरेन्द्र सिंह भारत – नई दिल्ली (दिल्ली) – 530 वोट
8- सोबरन सिंह चौहान – दक्षिणी दिल्ली – 287 वोट
कुल मिले RRP को वोट – 34,504 वोट

पार्टी अध्यक्ष प्रताप चंद्रा ने बताया कि हमारे सभी आठों प्रत्याशियों ने पहली बार में संतोष जनक परिणाम दिए,क्यों कि हमारा उद्देश्य जीत हासिल कर सत्ता पाना नहीं बल्कि चुनावों में प्रत्याशी को जनता के बीच पहचाना जाए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.