Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ले. जनरल बिपिन रावत नए थलसेनाध्‍यक्ष और एयर मार्शल बी.एस. धनोआ एयरफॉर्स के नए प्रमुख

untitled-design-4-1नई दिल्ली : लेफ्टिनेंट बिपिन रावत थल सेना और एयर मार्शल बी.एस. धनोआ वायुसेना के नए प्रमुख होंगे। सरकार ने शनिवार को इसकी घोषणा की। ये दोनों क्रमश: जनरल दलबीर सिंह और एयर चीफ मार्शल अरूप राहा का स्थान लेंगे। दोनों 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रावत एक जनवरी से पद संभालेंगे। वे 11 गोरखा राइफल्‍स की 5वीं बटालियन से आते हैं। वर्तमान में वे आर्मी स्‍टाफ के वाइस चीफ थे। वहीं एयर मार्शल बीएस धनोआ एयर स्‍टाफ के नए प्रमुख होंगे। थल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा, दोनों इसी साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।  सेना के नए प्रमुख पद के लिए पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी और दक्षिणी कमान के पीएम हरीज भी दौड़ में थे। सेना और वायुसेना के नए प्रमुखों का एलान पूर्व सेनाध्यक्ष और वायुसेना प्रमुख के रिटायर से ठीक 14 दिन पहले हुआ है। अभी तक प्रथा रही है कि सैन्य प्रमुखों के नाम उनके पूर्ववर्ती से रिटायर होने के दो महीने पहले ही घोषित कर दिए जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.