Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राष्ट्रपति समेत कई प्रदेशों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री आज अलीगढ़ में

अलीगढ़।  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में आज (बुधवार) 64वें दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। राज्यपाल राम नाईक और दुग्ध उत्पादन एवं अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण सिंह उनकी अगवानी करेंगे। छात्र नेताओं की ओर से विरोध के बयानों के कारण यूनिवर्सिटी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस-बल तैनात रहेगा।

राष्ट्रपति एएमयू के विजिटर भी हैं। वह मंगलवार को सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। सुरक्षा एजेंसियों ने समारोह स्थल अपने कब्जे में ले लिया है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दीक्षा समारोह के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की नातिन पूर्णिमा सिंह के शादी समारोह में आशीर्वाद देने जाएंगे। इस समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कप्तान सिंह सोलंकी, बिहार के राज्यपाल सतपाल सिंह मलिक के अलावा दर्जनों मंत्री भी पहुंच रहे हैं।

अलीगढ़ के लिए आज का दिन खास होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री सहित दो दर्जन से अधिक वीआईपी शहर में होंगे। राष्ट्रपति एएमयू के दीक्षा समारोह में शामिल होंगे। वे दिल्ली से हेलीकॉप्टर से चलेंगे आया नुमाइश मैदान में सुबह 11: 10 बजे उतरेंगे। यहां से एएमयू जाएंगे। यहां आयोजित दीक्षा समारोह के बाद वे राजस्थान के राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की नातिन के शादी समारोह में शामिल होंगे।

इस समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नायक, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम जितेंद्र रावत, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, कलराज मिश्र, प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा, डॉ. महेंद्र सिंह सहित एक दर्जन से अधिक मंत्री, आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री की पत्नी यशोदा बेन भी शामिल होंगी।