Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राशिफल 28 मईः जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

मेष:

आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। मध्याह्न के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ:

नौकरी करने वालों को यश और सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। मध्याह्न के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे। नए वस्त्र और घर से संबंधित सामान खरीदने के पीछे धन खर्च हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन:

आज आपका दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से सावधान रहेंगे। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजयी होंगे।

कर्क:

शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। मध्याह्न के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों से लाभ होगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आपके मन को विचलित कर सकते हैं।

सिंह:

विदेश में रहने वालों को आज अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकारों के लिए दिन लाभदायी है। मध्याह्न के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। कार्य में सफलता मिलेगी, धन लाभ हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप आनंदित रहेंगे। मध्याह्न के बाद कुछ दुविधा में रहेंगे। अधिक खर्च हो सकता है। वाहनसुख मिलेगा।

तुला:

शारीरिक और मानसिक रूप से संपूर्ण स्वस्थ रहेंगे। वस्त्राभूषण तथा मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है। मध्याह्न के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक:

आज शारीरिक तौर पर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। धनहानि की आशंका है। क्रोध पर संयम रखें। मध्याह्न के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे। आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे।

धनु:

व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है। पारिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारी वर्ग को भी लाभ होगा। परंतु मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मकर:

व्यवसाय में प्रमोशन के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ मुलाकात होगी और पर्यटक स्थल पर जाने की संभावना भी है। आय में वृद्धि होने का योग हैं। व्यापारी वर्ग को व्यापार से लाभ होगा।

कुंभ:

नए कार्य का आज से प्रारंभ कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। थोड़ा संभलकर चलना पड़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता की ओर से लाभ होगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी।

मीन:

शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। व्यावसायिक स्थल पर सहयोग मिलेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं।