Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राशिफल 27 दिसंबरः कन्या राशि में सुख के योग आपकी राशि में क्या है…

मेष(Aries): गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन बेहद अच्छा बीतने वाला है। आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आप अपने काम को पूरा कर सकेंगे. क्रोध पर संयम रखें। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है या कोई विशेष लाभ मिल सकता है। नए विचार भी आपके दिमाग में आएंगे। आज आप थोड़े व्यावहारिक रहेंगे। इससे आपको फायदा होगा।

 

 

 वृषभ(Taurus): आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता हे कि ये आपका वो काम न हो, जिसे आपने सोचा था लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। बाहर जाने के संयोग बन सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

मिथुन(Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभ तथा फायदे वाला होगा। कार्यालय में साथ काम करने वाले तथा अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है। कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आपको अपने धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। 

कर्क(Cancer): आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक स्थान पर आनंद प्राप्त होगा। नए काम के बारे में सोच सकते हैं। घर-परिवार के काम में व्यस्त रह सकते हैं। क्रोध और धन खर्च पर नियंत्रण रखें। आमदनी बढ़ सकती है। यात्रा का संयोग है। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म करने की कोशिश हो सकती है, इसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। 

सिंह(Leo): गणेशजी आज आपको संभलकर चलने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। पैसे कमाने के कुछ नए और अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। अपने आत्मविश्वास के दम पर आप दूसरों से अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। संतान की उन्नति से खुशी हो सकती है। आज आप बिजनेस के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। 

कन्या(Virgo): सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण की खरीदी भी हो सकती है। वाहनसुख प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच अगर तकरार हुआ होगा तो वह दूर होगा तथा घनिष्ठता भी बढेगी। 

तुला(Libra): आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में कुछ नया कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेगा लेकिन काम ज्यादा होने के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। माता-पिता की ओर से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। 

वृश्चिक(Scorpio): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज के हालात और आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आज हो सकता है कि आपको वर्तमान नौकरी में ही ज्यादा जिम्मेदारी या काम मिल जाए। भाइयों के साथ चली आ रही पुरानी अनबन भी सुलझ सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। 

धनु(Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका भविष्य सही लक्ष्यों की ओर जा रहा है और ऐसे में आपको अपना ध्यान सही तरीके से केन्द्रित रखना है। आपके काम को लेकर चर्चाएं हो रही हैं और जल्दी ही इसके फल आपको मिलेंगे। बाहर जाने के संयोग बन सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

मकर(Capricorn): आज का दिन नए काम की शुरुआत करने के लिए शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए काम के बारे में सोच सकते हैं। घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला है, इसका आनंद उठाएं। 

कुंभ(Aquarius): आज किसी से विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण न बिगड़े, इसका ध्यान रखें। कार्य में असफलता से मन में असंतोष तथा निराशा जागेगी लेकिन आप कुछ समय बाद सही हो जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। निर्णयशक्ति का अभाव होगा। 

मीन(Pisces): आप का दिन शुभ फलदायी है। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको कुछ फायदे हो सकते हैं। शिक्षा, बिजनेस, नौकरी या महत्वपूर्ण कागजात से जुड़ी यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान ही कई नई बातें आपको पता चल सकती है। विवाह संबंधी चर्चा या कोई कामकाज हो सकता है।