Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राशिफल: 20 जुलाई 2017, जानिए क्या कहते है आपके सितारे

08_44_022544660rashi-llमेष (Aries): आज आपके तन और मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। वाणी पर संयम रखना अतिआवश्यक है। घर के अतिरिक्त बाहर का खाना-पीना संभवतः टालें।

वृषभ (Taurus): शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा ऐसा कहते हुए गणेशजी बताते हैं कि उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे।

मिथुन (Gemini): आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखो में पीड़ा होने की संभावना है। परिजनों के साथ कोई घटना घटने की संभावना है।

कर्क (Cancer): आप का दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा। व्यापार में लाभ होगा व आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा।

सिंह (Leo): आपके दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति संभवतः है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा।

कन्या (Virgo): आज का आपका दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। 

तुला (Libra): आपकी वाणी पर संयम रखने को कहते हुए गणेशजी सूचित करते हैं कि सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio):आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा।

धनु (Sagittarius): गणेशजी को यह महसूस होता है कि आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 

मकर (Capricorn): आज आपमें भरे हुए निर्णायत्मकता के अभाव व मन के चिंताग्रस्त होने से असमंजस में रहोगे। स्वास्थ्य के विषय में भी चिंता सताएगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ (Aquarius): आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। आज आयोजित हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। 

मीन (Pisces): अत्यावश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.