Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रामकुमार वर्मा के निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति : कुन्ता अग्रवाल

देव श्रीवास्तव/पलियाकलां-खीरी

  • जनपद खीरी में भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा एवं पांच बार विधायक व दो बार मंत्री रह चुके तथा मौजूदा निघासन विधानसभा से विधायक रामकुमार वर्मा जी के निधन पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कुन्ता अग्रवाल के निवास पर एक शोक सभा का आयोजन हुआ।
  • शोकसभा में जिला उपाध्यक्ष कुन्ता अग्रवाल ने रामकुमार वर्मा को विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए कार्यकर्ताओं का मसीहा बताया। कई संस्मरण सुनाते हुए उन्होंने कहा कि रामकुमार वर्मा हमेशा कार्यकर्ताओं की मदद करने के लिए एवं उनके दुख-सुख में शामिल होने के लिए तत्पर रहते थे।
  • उनके आज न रहने से भारतीय जनता पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है।
  • शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए कामना की गई। शोक सभा में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कुंता अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, आरती अग्रवाल, शीला गुप्ता, सुष्मिता, ज्योति गुप्ता, अनीता वर्मा, सुनीता देवी, नेहा अग्रवाल, नीलम देवी, जयंती बरनवाल, पुष्पा सिंघल, सोनी जिंदल, मंजू जिंदल, संजू गर्ग सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।