Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रात को सोने से पहले ये चीजें खाना पड़ सकता है भारी

healthy-food_1482223148रात को सोने से पहले अक्सर लोग कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिस वजह से उन्हें नींद नहीं आती और सारी रात करवट लेने में बीत जाती है। वे इस बात से अंजान होते हैं कि रात को भोजन में क्या लेना चाहिए और क्या नहीं। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें रात में खाने से बचना चाहिए। 
पास्ता और पिज्जा-एक अध्ययन के अनुसार, पिज्जा और पास्ते में डलने वाले चीज में अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इससे रात में पेट में दर्द हो सकता है।

 सब्जियां-हालांकि सब्जियों में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन इनमें फाइबर भी पाया जाता है जो पचने में समय लगाता है। रात में इनका सेवन करने से खाना समय से नहीं पचता जिस वजह से लोग सो नहीं पाते।

 कैफीन-कई लोगों की आदत होती है कि वे रात में चाय या कॉफी पीकर सोते हैं। इनमें कैफीन पाई जाती है जिससे नींद पर असर पड़ता है। अगर आप इस आदत से मजबूर हैं तो बेहतर होगा कि स्ट्रॉन्ग चाय या कॉफी के सेवन से बचें।

 मिर्च-मसाला-रात को मिर्च-मसाले वाली चीजें खाने से गैस और एसिडिटी की शिकायत रहती है। इस वजह से रात भर लोग परेशान रहते हैं और नींद नहीं आती।

 एल्कोहल-हालांकि शराब पीने से जल्दी नींद आती है लेकिन ये स्वस्थ नींद पर असर डालती है। इसे पीने के बाद बार-बार पेशाब आता है जिस वजह से आधी रात को उठना पड़ता है। साथ ही सुबह भी जल्दी आंख खुल जाती है।
संतरे का जूस-संतरे के जूस में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो नींद पर प्रभाव डालता है। आप चाहें तो रात में पूरा फल जैसे सेब खा सकते हैं।

 आइसक्रीम-आइसक्रीम में फैट और शुगर दोनों ही अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये पचने में समय लगाते हैं और मोटापा भी बढ़ाते हैं।
मीट-इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसे खाने से रात भर बेचैनी रहती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.