Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रवांडा-युगांडा के दौरे के बाद भारत लौटे अंसारी

The Vice President, Shri Mohd. Hamid Ansari addressing at the “Golden Jubilee Commemorative Summit of the African Union”, in Addis Ababa, Ethiopia on May 25, 2013.

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रवांडा और युगांडा के पांच दिवसीय दौरे को पूरा करके शुक्रवार को भारत लौट आए। उन्होंने बताया कि वहां भारत का स्वागत ‘अद्भुत गर्मजोशी’ के साथ किया गया। 

दो देशों के दौरे में भारत ने किगाली में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते नवोन्मेष, उड्डयन और वीजा प्रणाली से जुड़े थे। अंसारी 19-21 फरवरी तक रवांडा के और 21-23 फरवरी तक युगांडा के दौरे पर थे। 

अंसारी ने विशेष विमान में अपने साथ सफर कर रहे संवाददाताओं से कहा- अफ्रीका के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने के सरकार के प्रयास के तहत हमने दोनों देशों के साथ अपने संबंध मजबूत करने के लिए दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। 

युगांडा दौरे के आखिरी दिन अंसारी ने युगांडा की संसद के स्पीकर से मुलाकात की और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संविधान की एक प्रति भी भेंट की। 

आपको बता दे कि उपराष्ट्रपति कल देर रात युगांडा की राजधानी से रवाना हो गए थे। अंसारी ने 22 फरवरी को कम्पाला में शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं की थी। इस शीर्ष नेतृत्व में राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, उपराष्ट्रपति एडवर्ड किवानुका सिकंदी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.