Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यू पी में दबंगो का तांडव ….

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के दावे के साथ सत्ता में आई योगी सरकार में भी प्रदेश महफूज नहीं है। प्रदेश में बदमाशों और दबंगों को  इस सरकार का जरा भी खौफ नहीं है। दबंग मनचाहे कृत्य को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं।

इसका एक उदाहरण प्रदेश का इलाहाबाद के नवाबगंज क्षेत्र में देखने को मिला। अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के 4 लोगों को लाठी-डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश को झकझोर का रख दिया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नवाबगंज इलाके के जुडागांव में अज्ञात लोगों ने रात मक्खन्न लाल गुप्ता (50) पत्नी मीरा गुप्ता (45) पुत्री वंदना (22) और 18 वर्षीय निशा की हत्या कर दी। सभी के शव घर में पड़े मिले। उन्होंने बताया कि हत्या लाठी आदि से मारपीट करके की गई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन लोगों की हत्या का कारण क्या है।

घटना से क्षेत्र में दहशत है। शुरुआती जांच में पता चला कि गांव के कुछ लोगों से एक दिन पहले परिजनों की कहासुनी हुई थी। पुलिस छानबीन कर हैं। मौके पर खोजी कुत्तों को भेजा गया है।

पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
पारिवारिक सदस्यों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही 6 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने नामजद आरोपियों में से 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.