Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूपी में बीजेपी चेहरा के सवाल पर बोले राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने के सवाल का आज सीधा जवाब नहीं दिया। संवाददाताओं द्वारा यहां यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है उन्होंने तपाक से कहा,‘‘क्या आप मुझसे नाराज हैं। ’’ यह कहे जाने पर कि आप राज्य में पार्टी के कद्दावर नेता हैं, इसलिए पार्टी आपको वहां भेजना चाहती है, राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘मैं आपको नाराज नहीं करूंगा।’’

default-1

उल्लेखनीय है कि राजनीतिक हलकों में इस तरह की अटकलें लगायी जा रही हैं कि भाजपा राजनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा बनाने की तैयारी में है और इसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में होने हैं। भाजपा वहां सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है और उसने 265 से अधिक सीटें जीतने का नारा दिया है। पार्टी लंबे अर्से से राज्य की सत्ता से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.