Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यातनाएं देकर नेताओं और अधिकारियों के पास भेजी जाती थीं बालिकाएं: क्रांति कुमार

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।

|देवरिया-मुजफ्फरपुर बालिका संरक्षण गृह कांडों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन|

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देवरिया कांड पर सरकार को घेरते हुए मोहम्मदी तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। समाजवादियों ने इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित एक 6 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम मोहम्मदी को दिया। जिसमें  सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की देखरेख में करने की मांग के साथ ही उत्तरप्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग शामिल है। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव प्रवीण यादव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता क्रांति कुमार सिंह, विधानसभा अध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम कैलाश यादव, नगर अध्यक्ष सगीर आलम सिद्दीकी, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ जुबेर, सुरेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव, मोनिस अंसारी भाग लिया। इस दौरान अपने संबोधन में क्रांति कुमार सिंह ने कहा देवरिया में बालिका संरक्षण ग्रह जिसको 1 साल पहले ही बंद करने के आदेश थे और उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश था। उसका संचालन जिला प्रशासन एवं सफेदपोश नेताओं के संरक्षण में चलता रहा। वहां की लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए सफेदपोश नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के पास जबरन यातना दे करके भेजा जाता रहा। जब एक लड़की ने वहां से भागकर पुलिस को आपबीती सुनाई तब पूरे देश के सामने यह शर्मसार कर देने वाली घटना खुली। इस पूरे घटना क्रम में शामिल सफेदपोश नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के गठजोड़ के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए थी, उल्टा सरकार उन्हें बचाने का कार्य कर रही हैं। महिला बाल कल्याण समाज मंत्री रीता बहुगुणा जोशी जिनके मंत्रालय की नाक के नीचे यह घटनाक्रम चलता रहा उन्हें तत्काल मंत्रालय से हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार यह नारा देती है “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” तो दूसरी तरफ पूरे देश में भाजपा के नेता मंत्री सांसद-विधायक सेक्स रैकेट से लेकर के बलात्कार यौन हिंसा और बालिका संरक्षण गृह के कांडो में उनकी संलिप्तता साबित हुई है। मुजफ्फरपुर बालिका संरक्षण गृह में बिहार में भाजपा कोटे से मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति की भूमिका सामने आने के बाद यह बात साबित हो गई है कि मोदी सरकार का “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का नारा पूरी तरीके से झूठा है। विधानसभा अध्यक्ष दिलीप यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जी पर झूठे आरोप लगाने के लिए पूरी BJP को टोंटी की चिंता ज्यादा है। उन्हें बेटियों की फिक्र कहां होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अकरम सिद्दीकी, अब्दुल मुईद, श्रवण यादव, अताउल्ला सिद्दीकी, शानू खान, मीडिया प्रभारी अब्बास नकवी, अहिलकार यादव अनुभव यादव, डॉक्टर नासिर खान, प्रधान मारुफ खान, मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, गप्पू ,सलाउद्दीन, फैज खान, वासिफ, उमेर खान, विपिन यादव, गौरव यादव, अवनीश यादव, डॉक्टर नासिर खान ,वैभव सिंह ,तबरेज खान, अनुज सिंह, विप्लव कुमार सिंह प्रधान रामनाथ राठौर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला सचिव अजब सिंह यादव मजदूर सभा विधान सभा अध्यक्ष सत्रोहन सिंह महेश यादव,श्रवण शुक्ला, अंग्रेज सिंह,गौरा सिंह,राजपाल कश्यप मौजूद रहे।