Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यह पुल जोड़ेगा चीन और रूस के बिगड़े हुए संबंध

Russia's President Vladimir Putin and China's President Xi Jinping (R) attend the Leaders Retreat during the Asia-Pacific Economic Cooperation (APEC) Summit in Nusa Dua on the Indonesian resort island of Bali, October 7, 2013. REUTERS/Mast Irham/Pool (INDONESIA - Tags: POLITICS) - RTR3FOME

बीजिंग: चीन और रूस को जोड़ने वाले आधुनिक राजमार्ग पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पुल के निर्माण के लिए दोनों देशों की सरकारों के बीच पिछले 28 वर्षो से चर्चा हो रही थी। यह पुल हेइलोंगजियांग नदी पर बनेगा। इस पुल की लंबाई 1,283 मीटर है और यह उत्तरी चीन के हेइलोंगजियांग के सीमावर्ती कस्बे हेइहे को रूस के ब्लागोवेसचेनस्क से जोड़ेगा। एक चीनी अधिकारी ने बताया, “यह पुल महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय जुड़ाव और चीन, मंगोलिया, रूस के आर्थिक गलियारे का हिस्सा है। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच सहयोग मजबूत होगा।” इस पुल के निर्माण में कुल लागत 2.5 अरब युआन (लगभग 36 करोड़ डॉलर) आएगी। यह पुल अक्टूबर 2019 में खुलेगा। दोनों शहरों के बीच यात्रियों की आवाजाही 2020 तक 15 लाख होने की उम्मीद है जो मौजूदा संख्या का दोगुना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.