Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यंग सांइटिस्ट मेरिट अवार्ड से नवाजा गया खीरी का लाल

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
नेताओं, खिलाड़ियों व अभिनेताओं को मिलने वाले छोटे से छोटे और बड़े से बड़े सम्मान की खबरें तो आपनें बहुत पढ़ी होंगी लेकिन कुछ ऐसी भी हस्तियां है, जो सम्मान के बाद अपने नाम से अभी दूर है। हालांकि सरकार द्वारा इन्हें पूरा सम्मान दिया गया परंतु जानकारी का अभाव व मीडिया से दूरी के कारण लोग इनके बारें में नहीं जान पाए। ऐसी ही एक हस्ती के बारें में आज हम आपकों बतायेंगे। खीरी के जिस सपूत ने आज देश सहित विदेश तक अपना परचम लहराया है। लोग अभी उसके नाम से भी सही तरह से परचित नहीं है। जबकि इस सख्सयित की फोटो भारतीय डाक टिकट पर है और इसरो द्वारा इन्हें सम्मान भी मिला है। 
  •   तराई का यह जनपद अभी तक बड़े नामों से अछूता है। कारण चाहें जो भी हो परंतु हर बार जिले की जो पहचान विश्व पटल पर बनीं, वह अपराध से जुड़ी थीं।
  • ऐसे में अगर कोई सपूत जिले का नाम अपनी अद्भुत प्रतिभा व देश के लिए किए जाने वाले अविष्कारों से सम्मानित करें, तो यह खीरी के लोगों के लिए भी एक सम्मान है।
  • शहर के मोहल्ला राजगढ़ में रहने वाले वर्तमान इसरो वैज्ञानिक डाॅ मनोज मिश्रा ने अपनी प्रतिभा से जहां परिवार का नाम रोशन किया है, तो वहीं जिले का नाम भी रोशन किया है।
  • डाक्टर मनोज कुमार मिश्रा जोकि वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष अनुंसाधन संगठन इसरो में वैज्ञानिक पद पर है। इन्हें यंग साइंटिस्ट मेरिट अवार्ड 2017 से नवाजा गया है।
  • यह अवार्ड डा तपन मिश्रा जोकि एसएसी अहमदाबाद के डायरेक्टर, इसरो चेयरमैन व सेक्ट्ररी भारत सरकार की उपस्थिति में दिया गया। डा मनोज मिश्रा ने भारतीय अतंरिक्ष में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
  • उनका योजना मंगल पर भेजे गए अंतरिक्ष यान में भी रहा है। इसी कारण भारत सरकार द्वारा जारी 500 के डाक टिकट पर उनकी तस्वीर भी आ गई हैं। कुल मिलाकर खीरी के इस सपूत ने विश्व पटल पर आज देश का नाम रोशन किया है। इसरो में वैज्ञानिक डा मनोज कुमार मिश्रा आज कल अपने परिवार से दूर देश को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।