Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मोदी ने दिया Media का युवा चेहरा, सिन्‍हा संग सारे चेहरे रेस से बाहर, चंद घंटों बाद लेंगे CM की शपथ

narendra_modi (4)नई दिल्‍ली। यूपी में सीएम पद के लिए नाम घोसित होने से पहले असमंजस का दौर जारी है। अब भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के बाद श्रीकांत शर्मा को सीएम के रूप में देखना शुरू कर दिया है। पंडित श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मथुरा से टिकट दिया गया था। श्रीकांत शर्मा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और मीडिया संयोजक है।

श्रीकांत शर्मा काफी चतुर और मीडिया के माध्यम से पार्टी की अच्छी छवि पेश करने के लिए कड़ी मेहनत की कोशिश करते हैं। इससे पहले वह भारतीय मीडिया का इस्तेमाल कर भाजपा को बहुमत दिलाने में सफल हुए हैं।

सीएम के लिए मजबूत चेहरा

यूपी में सीएम की रेस में राजनाथ सिंह, केशव प्रसाद मौर्य और योगी आदित्‍य नाथ तो बाहर हो गए हैं। उसके बाद एक नाम तेजी से उभरा। वो थे मनोज सिन्‍हा, जिनके सीएम बनने की उम्‍मीद जताई जा रही थी। लेकिन अब सभी नामों को दरकिनार करते हुए एक नया नाम और युवा चेहरा श्रीकांत शर्मा के तौर पर सामने आ रहा है।

श्रीकांत शर्मा इस समय बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। इससे पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे सर्बानंद सोनोवाल को पार्टी असम का मुख्यमंत्री बना चुकी है। ऐसे में श्रीकांत शर्मा के टिकट को मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से भी जोड़ा जा रहा है। अब चुनाव के बाद पार्टी के पास मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत चेहरा भी बढ़ जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.