Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुस्लिम महिलाओं पर तीन तलाक के अत्याचार को रोकेगी मोदी सरकार : रविशंकर प्रसाद

388_03_53_04_96240-ravi-shankar-prasadलखनऊ: केंद्रीय विधि व न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार चाहती है कि 21 लाख करोड़ रुपये के बजट वाले भारत में ईमानदार जीवनशैली बन सके और लोग तरक्की करें।प्रसाद ने कहा कि भाजपा नारी गरिमा, नारी समानता और नारी सम्मान के लिए संकल्पबद्ध है। मोदी सरकार मानती है कि आजादी के बाद 70 सालों से तीन तलाक के नाम मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रहा अत्याचार-शोषण स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो मुस्लिम महिलाओं से रायशुमारी कर प्रदेश सरकार की ओर से उनका पक्ष उच्चतम न्यायालय में रखा जाएगा।

मोदी सरकार रोकेगी मुस्लिम महिलाओं पर तीन तलाक का अत्याचार

प्रसाद ने राहुल गांधी व अखिलेश यादव के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती को चुनौती दी कि आजादी के बाद 70 सालों से मुस्लिम महिलाओं के ऊपर तीन तलाक के रूप में हो रहे अत्याचार के बारे में सपा, बसपा व कांग्रेस अपना रूख स्पष्ट करें।

प्रसाद ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि हमारे देश की आबादी 125 करोड़ से ज्यादा की है। लेकिन देश में कुल आयकर दाताओं की संख्या केवल 3.7 करोड़ है। केवल 24 लाख लोगों ने ही अपनी आय दस लाख रुपये से ज्यादा दिखाई है और महज 1.72 लाख लोगों ने अपनी आय 50 लाख से ऊपर दिखाई है।

उन्होंने कहा कि आंकड़ा यह है कि पिछले पांच सालों में देश में सवा करोड़ नई गाड़ियां खरीदी गईं और दो करोड़ लोग विदेश गए। देश में 13 लाख 94 हजार कंपनियां पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 5.97 हजार कंपनियां ही रिटर्न फाइल करती हैं और केवल 7781 कंपनियां ही अपने लाभ 10 करोड़ से ज्यादा दिखाती हैं।

प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का सभी गरीबों को गरीब कल्याण कार्ड देने का संकल्प क्रांतिकारी है। इस देश में 111 करोड़ लोगों के पास आधार है और 108 करोड़ मोबाइल हैं, जिनमें से 35 करोड़ स्मार्टफोन हैं।

नोटबंदी को देश के लिए क्रांतिकारी बताते हुए प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ईमानदारी की राह पर ले जाने के लिए यह फैसला लिया था। देश की जनता इस फैसले में मोदी जी के साथ है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी अचानक लिया गया फैसला नहीं था। बल्कि इसके पहले सरकार बनने के तुरंत बाद कालेधन पर एसआईटी बनाने, बेनामी संपत्ति कानून को सख्त बनाने और आयकर नियमों को कड़ा करने की कार्यवाही की गई। नोटबंदी देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने की दिशा में उठाए गए कदमों की श्रंखला में से एक है। नोटबंदी से आतंकवाद, नक्सलवाद, हवाला कारोबार, मुंबई में सुपारी किलिंग और भोली-भाली लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने वाले दलालों का धंधा खत्म हो गया है।

प्रसाद ने समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के गठबंधन को भ्रष्टाचार व अपराध का गठजोड़ करार देते हुए अखिलेश व राहुल से सवाल दागे। प्रसाद ने कहा कि दो माह पहले देवरिया के रूद्रपुर से खाटसभा निकालकर गाजियाबाद तक 27 साल यूपी बेहाल का राग अलापते हुए अखिलेश को कोस रहे थे। 15 दिनों में ऐसा क्या हुआ कि राहुल और अखिलेश एक हो गए? सपा अपराध की पोषक है और कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है, इसलिए सपा व कांग्रेस में अपराध और भ्रष्टाचार का गठबंधन हुआ है।

प्रसाद ने कहा कि राम मंदिर इस देश की आस्था है और संवैधानिक दायरे में राम मंदिर बनवाने के लिए जो भी संभव होगा, वह भाजपा करेगी। उन्होंने कहा कि संविधान निमार्ताओं ने गोवंश के संवर्धन की बात कही थी, इसलिए भाजपा यांत्रिक कत्लखानों को बंद कराएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.