Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्‍यमंत्री अखिलेश ने जावेद आब्दी को बनाया सिंचाई विभाग का सलाहकार

shivpal-yadav-620x400लखनऊ। मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा नेता जावेद आब्दी को सिंचाई विभाग का सलाहकार बना दिया है। जावेद आब्दी अमरोहा के रहने वाले हैं और मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के खासे नजदीकी माने जाते हैं। सिंचाई विभाग ने उनकी तैनाती का आदेश जारी कर दिया। आब्दी पिछले दिनों तब चर्चा में आए जब सपा के रजत जयंती समारोह में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उन्हें लगभग धकियाते हुए माइक छीन लिया और पोडियम से हटा दिया था।

ऐसा उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह का संकेत मिलने पर किया था। असल में सपा सरकार बनने पर जावेद आब्दी को सत्तारूढ़ होने के कुछ अरसे बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया था। बाद में उन्हें हटा दिया। कुछ वक्त बीता तो फिर थोड़े समय बाद ही उन्हें दूर संवेदी परिषद में तैनात कर दिया गया था। खास बात यह है कि बर्खास्त होने से पहले शिवपाल यादव के पास सिंचाई विभाग जैसा महकमा भी था। अब आब्दी को उसी विभाग में सलाहकार बना दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.