Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मिस्र में 3 माह के लिए आपातकाल घोषित

इजिप्टः

मिस्र में ईस्टर से पहले के रविवार को कॉप्टिक ईसाइयों को निशाना बनाकर किए गए धमाकों में 45 लोगों की मौत के बाद राष्ट्रपति अब्दुल फ़तेह अल सीसी ने देश में तीन महीनों का आपातकाल लगा दिया है। सीसी ने देशभर में सेना तैनात करने का भी एेलान किया है।तथाकथित इस्लामिक स्टेट ने ईसाइयों को निशाना बनाकर चर्च पर किए गए हमलों की ज़िम्मेदारी ली है। इस्लामिक स्टेट पहले भी मिस्र में ईसाइयों को निशाना बनाकर हमले करता रहा है।

रविवार को एलेक्जेंड्रिया में सेंट मार्क कॉप्टिक चर्च के बाहर एक धमाका हुआ और इसमें 16 लोग मारे गए। मिस्र के सरकारी मीडिया का कहना है कि कॉप्टिक चर्च के प्रमुख पोप टावाड्रोस टू भी यहां के धार्मिक समारोह में शरीक हुए थे और सुरक्षित हैं। इससे पहले, नील डेल्टा में तांता शहर के सेंट जॉर्ज कॉप्टिक चर्च में धमाका हुआ था और इसमें 29 लोग मारे गए।

2017_1image_17_13_157003981egypt-coptic-church-bom-ll

इजिप्ट इंडिपेंडेंट वेबसाइट की ख़बर के मुताबिक एक पुलिस ऑफ़िसर एक आत्मघाती हमलावर की डिवाइस को चर्च के भीतर विस्फोट करने से रोक रहा था तभी वह भी मारा गया। पहला धमाका मिस्र का राजधानी क़ाहिरा से 94 किलोमीटर उत्तर तांता में हुआ। सरकार ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है। पोप फ्रांसिस इस महीने के बाद मिस्र जाने वाले हैं। उन्होंने इन हमलों की निंदा की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.