Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

माइकल जैक्सन की बेटी का खुलासा, ’14 साल की उम्र में मेरा शारीरिक शोषण हुआ था’

हॉलीवुड के पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस माइकल ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक लीडिंग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में पेरिस ने बताया कि 14 साल की उम्र में उनका शारीरिक शोषण हुआ था।_1485415035

पेरिस के इस बयान से हर किसी को करारा झटका लगा है। पेरिस ने बताया कि एक अनजान शख्स ने कई बार उनका शोषण किया। वो शख्स पेरिस से बहुत बड़ा था। साथ ही उन्होंने अपने ड्रग्स और डिप्रेशन को लेकर भी कई खुलासे किए।

पेरिस ने बताया कि शोषण के चलते उन्होंने कई बार खुद को मारना चाहा। साथ ही वो ड्रग्स की आदी हो गईं और डिप्रेशन में रहने लगीं। पेरिस ने अपने पिता माइकल जैक्सन की मौत के बाद कई बार सुसाइड करने की भी कोशिश की।

पेरिस ने अपने इंटरव्यू में बताया, ‘मैंने कई बार खुद को फिजिकली हर्ट किया, काटा और मारा। मेरा आत्मविश्वास खत्म हो चुका था। मुझे लगता था मैं कुछ भी सही नहीं कर पा रही हूं। मैं तब सिर्फ मर जाना चाहती थी और इन सब बातों को मुझे मेरी फैमिली से छिपाना पड़ता था।

इसके अलावा पेरिस ने अपने पापा माइकल की मौत के बारे में कहा कि उनका मर्डर हुआ था। पेरिस ने माइकल की मौत का जिम्मेदार डॉक्टर कौनराड म्युरे को बताया। पेरिस ने कहा, ‘कौनराड की वजह से ही पापा की डेथ हुई। उन्हें मारा गया है।’
 

 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.