Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मां ने बच्चों को जहर दिया, दो की मौत तथा दो गंभीर

बच्चों की खातिर अपनी जान की परवाह न करने वाली मां बेहद ही कठोर होती जा रही है। वजह कोई भी हो, लेकिन कौशांबी जिले में एक महिला ने अपने चार बच्चों को जहर देकर मारने का प्रयास किया है। जहर के असर से दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर है।20_01_2017-20-01-2017--

कौशांबी में सराय आकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में आज तड़के निराशा देवी नाम की महिला ने अपने चार बच्चों को रोटी के साथ जहर खिला दिया। जहर ने अपना असर दिखाया और थोड़ी ही देर में दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। जहर के असर के कारण दो बच्चों की हालत बेहद गंभीर बनी है। उन दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भेजा गया है।

बच्चों को जहर देने वाली महिला निराशा देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंतोष (6 वर्ष) तथा गुडिय़ा (4 वर्ष) की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मंशा (दो वर्ष) व सरिता (छह माह) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला कौशांबी के सराय अकिल थाना इलाके के नंदा का पूरा गांव का है। निराशा का मायका सरायअकिल थाना क्षेत्र के गांव घोषिया में है।

महिला निराशा देवी (32 वर्ष) की आठ वर्ष पहले शादी हुई थी। पति सुनील ने बीते वर्ष दीपावली से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.