Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला की गला काटकर हत्या

बघौचघाट। तरकुलवा क्षेत्र के फरेंदा में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। प्राथमिक विद्यालय के पीछे शव मिला। बुधवार शाम सात बजे महिला घर से निकली थी। शव देखकर लोगों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी। महिला कुछ समय से मायके में रह रही थी। प्रारंभिक जांच रुपये के लेनदेन पर टिकी है। पर्दाफाश के लिए पुलिस सर्विलांस का सहारा ले रही है।_1484847461
 
कोतवाली, गोरथाने गांव की 26 वर्षीय हेमा पत्नी मन्नु यादव अपने तीन वर्षीय बेटी आयुषी के साथ कुछ समय से मायके फरेंदा में रह रही थी। बुधवार शाम सात बजे के करीब बेटी को सुलाने के बाद हेमा घर से निकली। उसने बताया कि थोड़ी देर बाद लौट आएंगे। देर रात तक नहीं आई। भाइयों ने खोजबीन की। कोई सुराग नहीं लगा। मोबाइल पर काल रिसीव नहीं हो रहा था।

गुरुवार सुबह छह बजे के करीब गांव के कुछ लोग फरेंदा प्राइमरी पाठशाला के पीछे गए थे। बसवारी के बगल में चकरोड पर हेमा का शव पड़ा था। किसी धारदार हथियार से उसका गला काट दिया गया था और खून मौके पर गिरा था। गुलाबी रंग के शाल से चेहरा ढकने की कोशिश की गई थी। हत्या की सूचना से गांव में खलबली मच गई। मायकेवालों ने शिनाख्त कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

एसपी मोहम्मद इमरान, एएसपी एनके सिंह, सीओ सिटी अजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। मौके पर एक मोबाइल मिला। जिस पर कई लोगों ने फोन कर रखा था। सब्जी काटने वाला एक चाकू भी मिला, जिस पर खून के निशान नहीं थे। पुलिस ने मायकेवालों से पूछताछ की। पति मन्नु गोरखपुर में मजदूरी करता है। मंगलवार को वह ससुराल गया था।

पत्नी को कुछ रुपये देकर घर काम पर लौट गया। पुलिस की जांच में पता चला कि हेमा के पति ने बड़े साले को गाड़ी खरीदने के लिए एक लाख रुपये दिया था। कुछ समय से वह रुपये मांग रहा था। साले की हीलाहवाली देखकर मन्नु ने पत्नी को मायके भेज दिया ताकि रुपये मिल सके। हालांकि पुलिस की पूरी जांच सर्विलांस के भरोसे है। एसपी ने कहा कि साक्ष्य जुटाया जा रहा है। हत्या का केस दर्ज कर घटना का पर्दाफाश जल्द कर दिया जाएगा।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.