Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला आयोग के पक्ष में आए महिला संगठन

राजधानी में कार्यरत विभिन्न महिला संगठनों ने दिल्ली महिला आयोग के कार्य के प्रति संतोष जताते हुए आयोग की अध्यक्ष को समर्थन दिया है। वूमन प्रेस कोर में आयोजित प्रेसवार्ता में गैर सरकारी संगठन अनहद की प्रमुख शबनम हाशमी ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग ने ऐसी व्यवस्था की है जिसके अंतर्गत शिकायत प्राप्त होने के 72 घटों के भीतर कार्रवाई की जाती है।

img_0001उन्होंने कहा कि आयोग ने 11,696 मामलों में कार्रवाई की है। 181 महिला हेल्पलाइन नंबर पर 2.16 लाख कॉल आई हैं।

क्राइसिस सेल के वकीलों ने 5733 यौन हमलों के मामलों में कार्रवाई की है। दुष्कर्म के 22 मामले अदालतों में हैं। महिला संगठनों ने कहा कि हम दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ अपनी पूर्ण एकजुटता व्यक्त करते हैं और आयोग की स्वायत्तता पर जो हमले किए जा रहे हैं उन्हें रोकने की मांग करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.