Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: इन सीटों पर होगी नजर

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए है। शुरुवाती दौर में कांग्रेस ने बढ़ता बनाई थी लेकिन अब बीजेपी लीड दे रही है। मंगलवार शाम तक निर्णय घोषित कर दिए जाएंगे।

इन सीटों पर होगी नजर

यहां कांग्रेस ने निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनकी परंपरागत सीट बुधनी में घेरने की कोशिश की है। शिवराज को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को मैदान में उतारा है। चुरहट सीट भी इस बार चर्चा में है। यहां से नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का सामना शर्तेंदु तिवारी से है। सिंह यहां से लगातार जीतते आ रहे हैं। लेकिन, इस बार मुकाबला कड़ा बताया जा रहा है। इंदौर-3 सीट भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की नाक का सवाल बन गई है। यहां से उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय चुनाव मैदान में हैं। प्रदेश की 24 सीटों पर इस बार सबकी निगाहें हैं। राजनैतिक पंडितों का मानना है कि इस बार के चुनाव में कई चौंकाने वाले रिजल्ट देखने को मिलेंगे। वहीं होशंगाबाद और घटि्टया सीट में इस बार मुकाबला काफी रोचक है। कुछ दिनों पहले तक जो दावेदार चुनाव के लिए रणनीति बना रहे थे, अब वे ही जीत की राह में रोड़ा बने हुए हैं। होशंगाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सरताज सिंह विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी सीताशरण शर्मा को टक्कर दे रहे हैं। सरताज टिकट नहीं मिलने से भाजपा से नाराज होकर नामांकन के कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। वहीं, घटि्टया से भाजपा ने प्रेमचंद्र गुड्‌डू के बेटे और युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे अजीत बौरासी को चुनाव मैदान में उतारा है। यहां कांग्रेस ने रामलाल मालवीय को प्रत्याशी बनाया है।

बुधनी, चुरहट, दमोह, होशंगाबाद, भोजपुर, दतिया, राघौगढ़, इंदौर-3, राजपुर, शिवपुरी, राऊ, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, सोनकच्छ, भितरवार, चाचौड़ा, विजय-राघौगढ़, रहली, वारासिवनी, खुरई, नरेला, हरसूद, गोविंदपुरा, इंदौर – 4, राजनगर।