Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मधुमेह रोगियों के लिए जहर है गन्ने का जूस, जानिए कैसे?

sugarcane-juice1अपने पूरे दिन की थकान अगर आप भी एक गिलास गन्ने का रस पीकर मिटाते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। वैसे तो गन्ने का रस एक गुणकारी पेय है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही गन्ने का रस शरीर में खून के बहाव को भी ठीक रखता है।

बावजूद इसमें व्याप्त इतने गुणों के ये जूस कुछ लोगों के लिए खतरे की निशानी है। इसका सेवन उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। 

अगर आप बलगम या खांसी से परेशान हैं तो आपको गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में कफ की समस्या और बढ़ जाएगी। 

अगर आपके पेट में कीड़े हैं या फिर आप पेट से जुड़ी किसी और परेशानी का सामना कर रहे हैं तो भी गन्ने का रस आपके लिए नहीं है। 

गन्ने का रस शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ाता है। अगर आप मधुमेह के रोगी हैं तो आपको भी गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। 

अगर आपका वजन ज्यादा है तो भी आपको गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। गन्ने के जूस में काफी मात्रा में कैलोरिज और शुगर होती है जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.